पथरी हरिद्वार

थाना पथरी पर वादी नीरज चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी वानप्रस्थ गेट कनखल रोड दयानन्द नगरी थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि वह और उसका दोस्त नवलदीप नि0 कनखल हरिद्वार किसी काम से धनपुरा आये हुये थे, तो उनके साथ 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर उनकी 02 सोने की अंगूठी, 01 चांदी की चैन, 01 चांदी का कड़ा, 01 चांदी का लाकेट तथा 02 मोबाईल फोन लूट लिये गये। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना पथरी पर मु0अ0सं0 515/26 धारा 309(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

लूट की घटना का अनावरण किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने अज्ञात चोरों की तलाश व माल बरामदगी हेतु तकनीकी एवं मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर प्रयास करते हुए दिनांक 16-10-2026 को मुखबिर की सूचना पर रविदास मन्दिर के पास लक्सर रोड पर पुलिस टीम द्वारा 03 संदिग्ध को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया माल बरामद किया गया। दोनों पीड़ित द्वारा बरामद माल व लुटेरों की शिनाख्त की गई। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही एवं लूटे गये सामान की शत प्रतिशत बरामदगी होने पर पीड़ित द्वारा पुलिस का आभार जताया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपी-*
1- अरुण कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
2- रितिक पुत्र जगदीश निवासी टांडा भागमल थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
3- विशाल पुत्र अमरीश निवासी शाहपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

*बरामदगी-*
1- 02 अंगूठी पीली धातु की।
2- 01 गले की चैन सफेद धातु की।
3- 01 कड़ा सफेद धातु का।
4- 01 लाकेट सफेद धातु का।
5- 02 मोबाईल फोन।
6- 01 A.T.M. कार्ड।
7- घटना में प्रयुक्त मो0सा0

पुलिस टीम
1- रविंद्र कुमार थाना अध्यक्ष पथरी
2- उ0नि0 मोहन कठैत (चौकी प्रभारी फेरुपुर)
3- का0 जयपाल चौहान
4- का0 जयपाल चौहान
5- का0 रविन्द्र बिष्ट
6- का0 कान्ति राम शर्मा
7- का0 विरेन्द्र चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *