शनिवार को नवोदय विधालय कक्षा-6 में प्रवेश हेतू जनवि प्रवेश परीक्षा-2020 जनपद हरिद्धार के सरस्वती विद्या मन्दिर  इण्टर कालेज मायापुर हरिद्धार पर प्रातः 11.00 बजे से  अपरान्ह 01.30 बजे तक आयोजित की जायेगी।

हरिद्वार समाचार– शनिवार को नवोदय विधालय कक्षा-6 में प्रवेश हेतू जनवि प्रवेश परीक्षा-2020 जनपद हरिद्धार के सरस्वती विद्या मन्दिर  इण्टर कालेज मायापुर हरिद्धार पर प्रातः 11.00 बजे से  अपरान्ह 01.30 बजे तक आयोजित की जायेगी।
शांति एंव सुरक्षा तथा विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतू हरिद्धार नगर के उपरोक्त परीक्षा केन्द्र एंव उसके आस-पास की 100 मीटर की परिध में नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री जगदीश लाल द्वारा धारा 144 लागू की गयी है।
आदेशानुसार परीक्षा केन्द्र के आस-पास की 100 मीटर की सीमा के अन्तर्गत पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नही होगें और न ही कोई धरना प्रदर्शन, न ही सार्वजानिक सभा करेगेें और न ही जुलूस आदि निकालेंगे। कोई भी व्यक्ति उपरोक्त परीक्षा  केन्द्र के आस-पास अपने किसी कार्यक्रम द्धारा जन भावनाओं को किसी प्रकार से नही भडकाएगा  और कोई ऐसा कार्य नही करेगा जिससे सार्वजनिक लोक शांति भंग होना सम्भाव्य हो। निर्धारित मानको से अधिक किसी भी प्रकार  का ध्वनि प्रदूषण फैलाना  पूर्णतः प्रतिबंधित  होगा।
उपरोक्त प्रतिबंध दिनांक 07.11.2020 को हरिद्धार नगर के उपरोक्त परीक्षा केन्द्र एंव उसके आस-पास की 100 मीटर की परिधी के क्षेत्रान्तर्गत लागू होंगे, यदि यह जिला मजिस्ट्रेट अथवा अधोहस्ताक्षरी द्धारा इससे पूर्व वापस न ले लिया जाय। आदेशोें का किसी भी प्रकार से उल्लंघन भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

Related Posts

किसानों की समस्याओं को लेकर 20 फरवरी को हरिद्वार से देहरादून तक पदयात्रा निकालेगी भाकियू अंबावता

हरिद्वार, 12 दिसम्बर– भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कांग्र्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए किसानों की विभिन्न मांगों…

मौका मिलते ही घर के अंदर से कर देते थे मोबाइल चोरी

     हरिद्वार–   दिनांक 8.12.2022 को थाना सिडकुल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-637/2022 धारा 380,411,34 भा.द.वि से सम्बन्धित अभियुक्त 1.पदम सिंह पुत्र रविन्द्र कुमार नि0 घास मण्डी कोत ज्वालापुर हरिद्वार उम्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *