लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती) के अवसर पर कलेक्ट्रेट में झण्डा रोहण

 हरिद्वार समाचार-राष्ट्रीय एकता दिवस’’ (लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती) के अवसर पर आज   जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने वहां उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ-’’मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह सन्देश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।

मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा सम्भव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।’’ दिलायी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल द्वारा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के लिये जो अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्हीं पग-चिह्नों पर चलकर हमें भी राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता व सुरक्षा के लिये निरन्तर कार्य करते हुये अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिये।  
’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर श्री भगवत किशोर मिश्रा, एडीएम एवं श्री के0के0 मिश्रा, एडीएम सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Related Posts

लक्सर उपजिलाधिकारीकी गाड़ी का एक्सीडेंट, एक की मौके पर हुई मौत

 हरिद्वार- लक्सर उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की गाड़ी का एक्सीडेंट, एक की मौके पर हुई मौत। उप जिलाधिकारी लक्सर के ड्राइवर की मौके पर हुई मौत उप जिलाधिकारी की हालत गंभीर हायर…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर उत्तराखण्ड में एक दिन का राजकीय शोक होने से सीएम आवास में रक्षा बंधन पर आयोजित कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। परन्तु जो बहनें जानकारी न होने के कारण सीएम आवास पहुंच गई थीं, उनसे मुख्यमंत्री ने राखी बंधवाई।

      देहरादून समाचार –   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रक्षाबंधन के अवसर पर नारी निकेतन से आई बालिकाओं और अन्य माताओं, बहनों से राखी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *