21वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय वाहिनी/पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का सकुशल समापन

 

हरिद्वार 

दिनांक 03/10/23 को समाप्त हुए अंतर जनपदीय वाहिनी/पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता के पश्चात आज दिनांक 04.10.2023 को एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा प्रतियोगिता की उपविजेता बनी हरिद्वारा पुलिस टीम के खिलाड़ियों से पुलिस कार्यालय में मुलाकात की।

इस दौरान पुलिस कप्तान द्वारा प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर करने पर सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री डोबाल द्वारा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को टीम के उत्साहवर्धन हेतु सभी सदस्यों को ट्रेक सूट भेंट करने के भी निर्देश दिए गए। जिस पर टीम के सभी सदस्य खुशी से झूम उठेl

Related Posts

पतंजलि विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में 17 पदक प्राप्त किए

  *इंफाल/हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026:* उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।…

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *