आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी सनसनीखेज कार्रवाई

कलियर हरिद्वार

दिनाक 10.04.26 को वादिया निवासी मुस्लिम नगर बक्सी का तालाब थाना जानकीपुरम लखनऊ उ0प्र0 हाल निवासी मुकर्बपुर कलियर जिला हरिद्वार ने थाने पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 09.04.26 को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को पड़ौस में रहने वाली महिला अपने साथ कपड़े खरीदवाने के बहाने बहला फुसलाकर कहीं ले गयी है,जो अभी तक घर वापस नहीं आयी।

उक्त घटना पर थाने पर मु0अ0सं0 -74/2026 बनाम महिला निवासी याकूबगंज थाना कोतवाली याकूबगंज जिला फरुर्खाबाद उ0प्र0 पंजीकृत किया गया ।

पीड़िता की माँ को उसके पति द्वारा छोड़ दिया गया था, पीड़िता की माँ(वादिया )बीमार रहती है, कुछ काम धंधा न कर पाने के कारण कलियर क्षेत्र मे भीख मांग कर अपने बच्चों को पालती है,व परिवार सहित किराये पर रहती है, जो अत्यन्त गरीब व लाचार है।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर के मार्गदर्शन में थाने पर पुलिस टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम द्वारा कलियर/रुड़की क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को बारीकी से देखा गया, वादिया द्वारा पुलिस को अपनी बेटी व संदिग्ध महिला का मोबाईल नम्बंर दिया गया।

पुलिस टीम द्वारा उक्त मोबाईल नम्बरों की लोकशन ट्रेस की तो संदिग्ध महिला का लोकेशन बैंगलोर कर्नाटका ट्रेस हुआ ।

प्रकरण की गम्भीरंता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.04.26 को कर्नाटका में उक्त लोकेशन पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से संदिग्ध महिला को पकडा गया व अपहर्ता को
सकुशल बरामद किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है ।

घटना के सम्बंध में संदिग्ध महिला निवासी याकूबगंज थाना कोतवाली याकूबगंज जिला फरुर्खाबाद उ0प्र0 से पूछताछ बताया कि वह कलियर में किराये के मकान में रहती है,उसके पड़ौस में महिला अपने बच्चों के साथ किराये पर रहती है । उसका उनके घर आना जाना है।

09 अप्रैल को उसने नाबालिग उम्र 14 वर्ष को कपड़े दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर रुड़की ले गयी। बस में बैठकर सहारनपुर गये, उसने नाबालिग लड़की के पास जो फोन था उसको स्विच आफ करवा दिया और घर फोन करने से मना कर दिया ।

सहारनपुर से लड़की को बहकावे में लेकर ट्रेन से दिल्ली जाकर कर्नाटका एक्सप्रेस में बैठकर बैंगलोर अपने घर ले गयी। उक्त महिला का उद्देश्य नाबालिक बच्ची से भीख भीख मंगवाना एवं गलत कार्य था पुलिस टीम द्वारा समय रहते हुए एक बड़ी घटना को होने से बचाया जिस पर स्थानीय लोगों द्वारा हरिद्वार पुलिस की बहुत-बहुत प्रशंसा की गईl पीड़िता को लगा कि मैं गरीब हूं मेरी मदद कोई नहीं करेगा लेकिन पुलिस टीम द्वारा फ्रंटलाइन में आकर बच्चों को समय रहते हुए सकुशल बरामद कर एक मां को उसकी खुशी लौटा दीl एसएसपी हरिद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही पर पुरी टीम की पीठ थपथपाईl

*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी कोतवाली पिरान कलियर जिला हरिद्वार ।
2-व0उ0नि0 देवेन्द्र सिहं तोमर
3-अ0उ0नि0 रामअवतार
4-हो0का0 सोनू कुमार
5-म0कानि0 सरिता राणा

Related Posts

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार दिनांक 17.05.2026 की रात्रि में सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर आगामी 04 दिनों के भीतर हरिद्वार को बम ब्लास्ट से…

11000 H.T बिजली की लाईन से केबल तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

*कोतवाली मंगलौर* कोतवाली मंगलौर पर वादी विनोद कुमार अवर अभियन्ता विघुत वितरण उपखण्ड लंढौरा के द्वारा गाधारौणा 11000 H.T लाईन से बिजली का केबल काटकर ले जाने के सम्बन्ध मे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *