कोविड वाॅरियर से कोविड विनर हेतु वाकाथान प्रतियोगिता के अन्तर्गत 2 वर्गो में लम्बी कूद

 हरिद्वार समाचार– जिला खेल कार्यालय स्पोटर््स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा आज दिनांक 11 जनवरी 2021 को  मुख्य मन्त्री उत्तराखण्ड द्वारा घोषित कोविड वाॅरियर से कोविड विनर हेतु वाकाथान प्रतियोगिता के अन्तर्गत 2 वर्गो में लम्बी कूद एवं 2 वर्गो में म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक उम्र की पुरूष आयु वर्ग में 10 कोविड विनरों ने प्रतिभाग किया एवं महिला वर्ग में 03 कोविड विनर तथा 35 वर्ष से कम उम्र की पुरूषों वर्ग मे लम्बी कूद प्रतियोगिता में 07 एवं महिला वर्ग में 04 कोविड विनर ने प्रतिभाग किया आज की प्रतियोगिता में कुल 34 कोविड विनरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार हैं- 
 
म्यूजिकल चेयर रेस पुरूष (35 वर्ष से अधिक) –
प्रथम – श्री गौरव रस्तौगी ,    द्वितीय- श्री मधुसूदन गैरोला     तृतीय- श्री संजय अरोड़ा
 
म्यूजिकल चेयर रेस महिला (35 वर्ष से अधिक) –
 
प्रथम – श्रीमती ऋतु कुकरेती,   द्वितीय- श्रीमती मीरा       तृतीय- श्रीमती मीरा कैन्तूरा
 
लम्बी कूद पुरूष (35 वर्ष से कम आयु) –
 
प्रथम – श्री प्रेम सिंह,       द्वितीय- श्री कपिल कुमार       तृतीय- श्री विवेक चैहान
 
लम्बी कूद महिला (35 वर्ष से कम आयु) –
 
प्रथम – सुश्री अनुराधा,        द्वितीय- सुश्री आरती       तृतीय- सुश्री नेहा
 
इस अवसर पर श्री वरूण बेलवाल उपक्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार, श्री प्रदीप कुमार उपक्रीड़ा अधिकारी भगवानपुर, श्रीमती मीरा कैन्तूरा जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, श्रीमती रितु कुकरेती जिला भूमि संरक्षण अधिकारी हरिद्वार, श्री सनउवर सिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरिद्वार, श्री मुकेश भट्ट व्यायाम प्रशिक्षक जिला युवा कल्याण विभाग हरिद्वार, श्रीमती शिखा बिष्ट, सहा0प्रशि0 हाॅकी हरिद्वार, श्री विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री संजय अरोड़ा, श्री गौरव रस्तौगी, श्रीमती सुनीता देवी, श्री मधूसूदन गैरोला, श्रीमती कविता देवी आदि द्वारा निभायी गयी। 

Related Posts

पतंजलि विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में 17 पदक प्राप्त किए

  *इंफाल/हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026:* उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।…

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *