साहसिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों का साहसिक खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा-सीमा नौटियाल

  हरिद्वार समाचार-साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढावा देने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार से पर्यटन विभाग द्वारा 34 युवाओं को 25 से 30 नवम्बर, 2021 तक टूरिस्ट एण्ड राफ्टिंग कैम्प, गढ़वाल मण्डल विकास निगम ऋषिकेष में 05 दिवसीय बेसिक राफ्टिंग प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल ने कहा कि साहसिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों का साहसिक खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। युवाओं को साहसिक खेलों में नई दिशा मिलेगी। इससे युवाओं के लिए न केवल रोजगार के साधन सृजित होंगे, बल्कि खेलकूद, पर्यटन और व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना मद में प्राप्त धनराशि से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा गंगा में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिसमें प्रमुख रूप से पैडलिंग, फ्लिप-रिफ्लिप, स्वीमिंग, ट्रैकिंग, राफ्टिंग, सर्च एण्ड रेस्क्यू आदि की जानकारी प्रदान की जायेगी। उक्त अवधि में इन युवाओं को बेसिक राफ्टिंग, क्याकिंग प्रषिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिससे कि भविष्य में उक्त प्रशिक्षित युवा साहसिक पर्यटन में अपना स्वरोजगार प्रारंभ करते हुए यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ0 नरेश चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, मुकुल राठी, मनोज कुमार तोमर, मनीषा शर्मा, गम्भीर सिंह कोहली, तीरथ सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

  *हरिद्वार 12 फरवरी, 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *