मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य को शुभकामनाएं दी

देहरादून। पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शांतिपूर्ण एवं सफलता पूर्वक आयोजित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के समापन पर गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन मिलना देश एवं प्रदेश के खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड राज्य को 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का सुअवसर देने और और उसका शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय खेलों के समापन अवसर पर देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शामिल होने पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों के अलावा देश के अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।
श्री महाराज ने कहा कि हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं।
आने वाले समय में टिहरी झील में भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं कराया जाना प्रस्ताव है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के सफल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन में लगे सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों का भी आभार जताया है।

Related Posts

पतंजलि विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में 17 पदक प्राप्त किए

  *इंफाल/हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026:* उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।…

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *