स्वच्छ हरिद्वार अभियान के अंतर्गत वाहनों में गार्बेज बैग रखना अनिवार्य

 

हरिद्वार १४ जनवरी २०२६

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी नेहा जा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु सभी वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाता है कि वे अपने वाहनों में गार्बेज बैग अनिवार्य रूप से रखें। वाहन संचालन के दौरान किसी भी प्रकार का कचरा सड़क, सार्वजनिक स्थल अथवा खुले स्थानों पर फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
उन्होंने अवगत कराया कि निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए जुर्माना आरोपित किया जाएगा। जनपद में नियमित रूप से जांच एवं निगरानी की जाएगी।
सभी वाहन चालकों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रशासनिक निर्देशों का कड़ाई से पालन करें एवं स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ हरिद्वार के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *