विश्व पर्यावरण दिवस पर SSP हरिद्वार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

*हरिद्वार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन रोशनाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में SP क्राइम व SP सिटी सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर में 200 से अधिक पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर SSP हरिद्वार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल कर उसे एक पूर्ण विकसित वृक्ष बनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेना भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरेभरे वातावरण एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति सभी को जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *