विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत BLO, सुपरवाइजर एवं BLA को दिया गया प्रशिक्षण

 

हरिद्वार 22 मई 2026

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में ईआरओ/उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित सुपरवाइजर,बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का संपादन करेंगे इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा त्रुटि सुधार से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।  
मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों को पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित प्रपत्रों, समयबद्ध कार्यवाही एवं समन्वय के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार नरेश कुमार हल्दियानी, श्री संतोष रावत, प्रकाश चंद देवराणी,तहसीलदार सचिन कुमार की उपस्थिति में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया तथा निर्वाचन कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने का संकल्प लिया।

Related Posts

एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा ई-रिक्शाओं की औचक जांच, ओवरचार्जिंग एवं ओवरलोडिंग पर तीन ई-रिक्शा सीज

  *हरिद्वार, 10 जून 2026* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की…

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *