जनपद मे रंगीन मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रंगीन मत्स्य कलस्टर का किया स्थलीय निरीक्षण

 

*हरिद्वार 13 मई 2026*

जनपद के किसानों को मत्स्य पालन के माध्यम से आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर में चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में तैयार किए गए रंगीन मत्स्य पालन का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा।
मत्स्य कलस्टर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य सपंदा योजना के अंतर्गत मीडियम स्केल ऑर्नामेंटल रियरिंग यूनिट एवं बैकयार्ड ऑर्नामेंटल रियरिंग यूनिट संचालित हो रही है,जिसके माध्यम से किसानों को रंगीन मत्स्य पालन किया जा रहा है तथा इस यूनिट को ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज इस कलस्टर का निरीक्षण किया गया है तथा मत्स्य पालन में कार्य कर रहे प्रगतिशील किसानों से मत्स्य पालन के संबंध में जानकारी ली गई तथा मत्स्य पालन को ओर अधिक प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किसानों की जो भी मांग होगी,उसके लिए जिला योजना के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनपद का यह पहला मत्स्य कलस्टर है जिसमें किसानों के द्वारा रंगीन मत्स्य पालन किया जा रहा है, इससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ ही क्षेत्र के छोटे व्यवसायों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे एवं दुकानदारों को भी इसका लाभ उपलब्ध होगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना संचालित हो रही है,जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में उनकी आमदनी दुगनी करते हुए आत्मनिर्भर बनाना है।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संचालित कलस्टर के किसानों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा रंगीन मत्स्य पालन के लिए कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से कार्य किया जा रहा है,जिससे क्षेत्र के ओर भी किसान उनसे प्रेरित हो कर मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू करेंगे,जिससे कि उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा
चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र का निरीक्षण कर किए जा रहे मत्स्य पालन का जायजा लिया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य श्रीमती गरिमा मिश्रा ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 08 किसानों का कलस्टर तैयार किया गया है,जिसमें 04 महिलाएं एवं 04 पुरुष किसान शामिल है।जिनके द्वारा रंगीन मत्स्य का पालन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के 2 ही जनपदों में जिसमें हरिद्वार एवं उधमसिंहनगर में रंगीन मत्स्य पालन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस मत्स्य कलस्टर में 04 प्रजाति की मछली का पालन किया जा रहा है,जिसमें गोल्डन फिश,ब्लैक शार्क, कोई कार्प एवं कबुतो कोई आदि प्रजाति की मछलियों का पालन किया जा रहा हैं।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती काजल टोलियां,पंकज कुमार,संदीप सिंह पंचवाल ,प्रकाश सिंह पंचवाल, सीनियर इंस्पेक्टर मत्स्य जयप्रकाश,रेनू वेरिया, किसान शशि भूषण,पवन कुमार,बृजेश कुमार,प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे ।

Related Posts

मेले के भव्य, दिव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी हितधारकों के सुझावों पर होगा अमल : मेलाधिकारी

  *हरिद्वार, 02 जून 2026* कुंभ मेला 2027 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर परामर्शदात्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन के…

नदियों, पर्वतों, ऐतिहासिक स्मारकों आदि के नामों के माध्यम से इतिहास एवं भूगोल का ज्ञान

हरिद्वार पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुण्डाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार में आयोजित भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के षष्ठम दिवस का आयोजन ज्ञान, जिज्ञासा और अनुभवात्मक अधिगम के वातावरण में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *