जिलाधिकारी ने यूसीसी के क्रियान्वयन सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

देहरादून। दिनांक 15 फरवरी 2025(सू0वि0), जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में यूसीसी की बैठक लेते हुए अधिकारियों को यूसीसी के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अधिकारियों के दायित्वों, एवं प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित रजिस्ट्रार/उप जिलाधिकारी से उनके पास प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष निस्तारण की स्थिति की प्रत्येक दिन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को यूसीसी के तहत् रजिस्ट्रार के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डीपीआरओ को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि  यूसीसी के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। बताया गया कि अभी तक यूसीसी के अन्तर्गत 698 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 531 का निस्तारण कर लिया गया है। शेष पर कार्यवाही गतिमान है। जिस पर डीएम ने समस्त आवेदनों को निस्तारित करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, चकराता योगेश मेहर, ऋषिकेश स्मृता परमार, नगर निगम से डॉ0 अविनाश खन्ना उपस्थित रहे तथा नगर आयुक्त ऋषिकेश शेलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, नगर पालिका परिषद के ईओ, कैन्ट क्षेत्रों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े  रहे।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *