एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

 

 हरिद्वार-एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार में आज नर्सिंग विभाग द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डा0 निकोलस.एस, डा0 तृप्ति अग्रवाल एवं काजल राठौर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी नवप्रवेशी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकॉमनांए दी। सभी नवप्रवेशी छात्रों ने मोमबत्ती जलाकर अपने पेशे को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ ली। 

यह कार्यक्रम नर्सिंग क्षेत्र में नवप्रवेशी छात्रों के सेवा ओर समर्पण के मार्ग की शुरूआत का प्रतीक रहा। कार्यक्रम का संचालन अवन्तिका एवं तनुश्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से की गयी जिसमें अवन्तिका के निर्देशन में हिमानी, आरती पाल, विशाखा, कशिश, एवं जस्सी ने प्रस्तुती दी। ‘द लैंप लेडी‘ से नाम से प्रसिद्ध फलोरंेस नाईटिंगल के जीवन पर आधारित नाटिका का मंचन बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने किया, जिसे अवन्तिका एवं तनुश्री के निर्देशन में किया गया।

Related Posts

एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में…

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सरकारी भूमि,सड़क,नालियों एवं फुटपाथ पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है, मुख्यमंत्री के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *