आवारा गोवंश छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू

हरिद्वार-हरिद्वार नगर निगम ने आवारा गोवंश छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल ही में नगर निगम क्षेत्र के सुभाष घाट पर एक गोवंश आवारा अवस्था में घूमता हुआ पाया गया। जांच के दौरान उसके कान में लगे टैग के आधार पर मालिक की पहचान की गई। स्थलीय जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्ति द्वारा गोवंश को खुले में छोड़ दिया गया था, जिसके कारण वह नगर क्षेत्र में आवारा घूम रहा था।

नगर निगम के अनुसार, इस प्रकार से पशुओं को सड़क पर छोड़ना न केवल श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं और यातायात अवरोध जैसी गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम, 2007 की धारा-7 के अंतर्गत गोवंश को आवारा छोड़ना प्रतिबंधित है तथा धारा-11 के तहत ऐसे मामलों में दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई का प्रावधान है।

उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस को विधिक कार्रवाई हेतु पत्र भेजा गया है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति अपने पशुओं को आवारा छोड़ता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ भी इसी प्रकार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को बांधकर रखें तथा उन्हें सड़कों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर खुला न छोड़ें, ताकि शहर की व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *