विशेष गहन पुनरीक्षण है जरूरी

हरिद्वार

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार द्वारा परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास विभाग हरिद्वार के निर्देशन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, महिला मंगल दल की सदस्यों, सक्रिय महिलाओं, बैंक साथी आदि को विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के संबंध में व्यापक जानकारी दी गई
श्री अमित कुमार चंद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं जिला समन्वयक स्वीप द्वारा सभी स्वयंसेवी महिलाओं को एस.आई.आर. के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उन्हें अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर को सहयोग करने की अपील की 1 स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार चमोला ने बताया की वर्तमान में गणना फॉर्म के वितरण एवं उन्हें एकत्रित कर ऑनलाइन करने का कार्य गतिमान है जिसमें सभी जागरूक मतदाताओं का सहयोग अपेक्षित है ताकि मतदाता सूची में त्रुटि सुधार कर एक स्वतंत्र एवं मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की जा सके 1विकासखंड बहादराबाद के खंड विकास कार्यालय बहादराबाद में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती बबीता श्री मयंक आदि उपस्थित रहे 1

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *