सोशल इंपैक्ट करियर पर विशेष व्याख्यान आयोजित

 

 हरिद्वार-गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में इंडिजीनियस इंजीनियर क्लब द्वारा “सोशल इंपैक्ट करियर” विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष प्रा॰ मयंक अग्रवाल द्वारा किया गया। यांत्रिकी विभाग प्रभारी डॉ॰ संजीव लम्बा ने पूर्व स्नातक इँ॰ सौरव तिवारी का स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष व्याख्यान के लिए पधारे सौरव तिवारी ने छात्रों को “क्रिटिकल थिंकिंग”, “प्रॉब्लम सॉल्विंग” तथा “टीम बिल्डिंग” जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं के विषय में जानकारी दी तथा इंटर्नशिप एवं विभिन्न कार्य-योजनाओं के अवसरों पर प्रकाश डाला।
क्लब के फैकल्टी इंचार्ज डॉ॰ मयंक पोखरियाल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों की सॉफ्ट स्किल्स को सशक्त बनाना है, जिससे वह सामाजिक प्रभाव-उन्मुख करियर की दिशा में अग्रसर हो सकें। आई आई सी के अध्यक्ष डॉ॰ लोकेश जोशी ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन छात्र समन्वयक हर्ष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ॰ प्रवीण पांडे एवं डॉ॰ अजय कुमार ने भी अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में लगभग 45 छात्रों ने प्रति किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कुलपति प्रा॰ हेमलता कृष्णमूर्ति एवं कुलसचिव प्रा॰ विपुल शर्मा ने क्लब को बधाई दी।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *