एचईसी कालेज में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

दिनांक-09.11.2025
आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष की शुभकांमनाएॅ दी। संस्थान की राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवी, कल्चरल क्लब, लिटरेचर क्लब के छात्रों द्वारा उत्तराखण्ड गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखण्ड के लोकनृत्य, पोस्टर मेकिंग एवं उत्तराखण्ड प्रकृति पर पोस्टर प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया गया। उत्तराखण्ड के पारम्परिक लोकनृत्य को उत्तराखण्डी परिधान में कशिश, सोनाक्षी, वंश, दीपक, दिव्यांश, रवि जोशी आदि छात्र/छात्राओं ने प्रस्तुति दी जिसने सभी का मन मोह लिया। बीकॉम ऑनस की छात्राओं खुशी सिंघल, खुशी थापा, वंशिका, वैष्णवी ने उत्तराखण्ड संस्कृति पर अपने विचार प्रस्तुत किये एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किया। 

इसके बाद छात्र/छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में नंदा देवी राजजात यात्रा पर झांकी निकाली गयी जिसे हर्षित, प्रतीक, खुशी थापा, वंशिका, खुशबु एवं कशिश ने प्रस्तुत किया, जिससे ऐसा माहौल बना की सभी शिक्षकगण एवं स्टॉफ एवं छात्र इस यात्रा में शामिल हुए, । छात्र छात्राओं ने कुमांउनी और गढवाल लोकनृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा।
कॉलेज की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने उत्तराखंड की उपलब्धियों पर अपने विचार रखे और साथ ही रार्ष्टृीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने उत्तराखण्ड के शहीदों को याद करते हुए एवं किस प्रकार एवं किन परिस्थितियों में उत्तराखण्ड बनाया गया इस पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
इस कार्यक्रम में दीपशिखा बोहरा, रितु मोदी, ललित जोशी, रूपा बिश्नाई, अंजली, सुनीति त्यागी, गौरव, अशोक कुमार, डा0 पूजा मिश्रा, कुमारप्रीत, वन्दना, रश्मि, अकांक्षा, डा0 निधी जोशी, डा0 तनु चन्द्रा आदि शिक्षक एवं स्टॉफगण उपस्थित थे।

Related Posts

ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा

  *हरिद्वार 24 मई 2026* ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा FAD के Country Director, Mr. James Marc Shields के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर किया गया…

आवारा गोवंश छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू

हरिद्वार-हरिद्वार नगर निगम ने आवारा गोवंश छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल ही में नगर निगम क्षेत्र के सुभाष घाट पर एक गोवंश आवारा अवस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *