स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी को दिया शोकॉज।

देहरादून दिनांक 09 दिसंबर 2024 (जि सू का), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला की  छत का प्लास्टर गिरने से छात्राएं घायल होने संबंधी समाचार  का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसीलदार विकासनगर को छात्राओं के घर भेज कर उनका हाल जाना। साथ ही छात्राओं के अभिभावकों से बात करते हुए हरसंभव सहायता/ सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी का शोकॉज देते हुए तलब करते हुए जवाब मांगा कि स्कूल की मरम्मत क्यों नही की गई, कक्षा जर्जर होने की दशा में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में कक्षा में शिफ्ट क्यों नहीं किया गया । उन्होने सभी खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों के जर्जर भवन, स्कूलों की मरम्मत, जर्जर भवन होने की दशा में अन्यत्र शिफ्ट किए गए बच्चों की संख्या, के संबंध में  प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।  जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं  कि  इस प्रकार की घोर लापरवाही क्षम्य नहीं  होगी. इस प्रकार की  प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसके लिए सभी स्कूलों का सर्वेक्षण करते  हुए  निर्धारित प्रारूप पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *