महिलाओं के सतत विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार है लगातार प्रयत्नशील: रेखा आर्या

 

9 जुलाई 2024

 

देहरादून*: उत्तराखंड राज्य की वीरांगना रही तीलू रौतेली के सम्मान में हर वर्ष प्रदेश की महिलाओं को तीलू रौतेली अवार्ड दिया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह पुरस्कार दिया जाना है। जिसके लिए आवेदन मांगे गए थे। इस वर्ष इसके लिए आवेदन की तिथि को 12 जुलाई रखी गयी थी। जिसे अब *17 जुलाई* 2024 कर दिया गया है जिसका कि विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड सरकार में महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार जो कि राज्य सरकार हर वर्ष देती है उसकी समय सीमा बढ़ाते हुए अब 17 जुलाई 2024 कर दी गई है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रयत्नशील है। आज महिलाओ की सुरक्षा का विषय हो या उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने का विषय हो सरकार महिलाओं के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है।

आदेश में कहा गया है कि निदेशालय, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड के पत्र संख्या सी-980 दिनांक 25 जून, 2023 के द्वारा राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने की अन्तिम तिथि 12 जुलाई, 2024 निर्धारित की गयी थी।

उक्त के सम्बन्ध में सूचित किया जाता है कि राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार हेतु ऑन लाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि दिनांक 17 जुलाई, 2024 की सांय 5:00 बजे तक विस्तारित की जाती है।

ऑनलाईन आवेदन पत्र विभागीय पोर्टल www.wecduk.in पर किये जायेंगे। पोर्टल का लिंक विभागीय वेबसाईट www.wecd.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *