महाराज ने पांच जांबाज जवानों के शहीद होने पर गहरी संवेदना व्यक्त केदारनाथ विधायक शैलारानी के निधन पर भी शोक जताया

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के कठूआ में आतंकी हमले में प्रदेश के पांच जांबाज जवानों के शहीद होने पर गहरी संवेदना व्यक्त करने के साथ ही केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत के निधन पर भी शोक जताया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के कठूआ में आतंकी हमले में प्रदेश के पांच जांबाज जवानों रुद्रप्रयाग से नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत, पौड़ी से राइफलमैन अनुज नेगी, हवलदार कमल सिंह, टिहरी से राइफलमैन आदर्श नेगी और नायब सूबेदार विनोद सिंह के शहीद होने पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूतों ने एक बार फिर से सिद्ध कर दिया है कि वह देश की रक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च न्यौछावर करने के साथ-साथ देश की आन, बान, शान और सुरक्षा के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। उन्होंने हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत के असामायिक निधन पर गहरा दुरूख जताते हुए कहा कि शैला रानी रावत एक कर्मठ, जुझारू और कर्मशील विधायक थी। उनका निधन निश्चित रूप से पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी अपूर्णीय क्षति है।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *