नगर निगम परिसर में लगा जनकल्याणकारी शिविर, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

हरिद्वार

आज दिनांक 20 जून को भारत सरकार एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार परिसर में स्वनिधि महोत्सव एवं जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया।     कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर किरण जैसल एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने किया।
महोत्सव में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। समय पर ऋण अदायगी करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारियों एवं बैंकर्स को भी सम्मानित किया गया।
शिविर में जिला उद्योग केंद्र, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और उपस्थित लोगों को विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बनी है। उन्होंने लाभार्थियों से समय पर ऋण चुकाकर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने कहा कि नगर निगम पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ऐसे शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर प्रसाद, सिटी मिशन मैनेजर अंकित रमोला, वरिष्ठ सहायक शिव सिंह चौहान, लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा, दिनेश चन्द्र, रतन लाल, सुभाष शर्मा, हेम चन्द्र पाण्डेय, अर्जुन सिंह एवं डॉ. आशीष सहित अनेक अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *