जिज्ञासा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

  देहरादून-जिज्ञासा विश्वविद्यालय में आज २१ जून को एक सप्ताह से चल रहे होगा एंड वेलनेस वीक का समापन हुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज स्पिरिचुअल काउन्सेलर भानु शंकर मैडम ने ट्विन हार्ट मैडिटेशन कराया एवं योगा का जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। समस्त स्टाफ, फैकल्टी एवं कैंपस में रह रहे सभी जन ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर योग किया। 16 जून को शुरू हुए इस कार्यक्रम में शिखा गुप्ता योगा ट्रेनर, एस पी सिंह योगा ट्रेनर, नेहा थपलियाल फैकल्टी एवं योगा ट्रेनर ने योग पर विभिन्न सेशन आयोजित किए। इससे साथ ही विश्वविधालय में हॉबी फॉर हेल्थ एंड हैप्पीनेस , नेचर वाक, गेम्स, स्पोर्ट्स में टेबल टेनिस, कैरम, चेस, बैडमिंटन भी आयोजित किया।साथ ही हाउस कीपिंग एवं सुपरवाइजरी स्टाफ को नेहा थपलियाल ने योगा सिखाया एवं स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। कोमिल कुमार ने स्ट्रेस एवं एंजाइटी को कम करने के उपाय भी बताए। हॉबी शो में फैकल्टी ने फोटोग्राफी भी की। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कुलपति शंकररामा मूर्ति ने कहा कि योग को दिवान में एक दर्शन की तरह अपनाना चाहिए। योग किसी एक दिन की इवेंट नहीं बल्कि यह एक आचरण है। अंतर राष्ट्रीय योग दिवस योग को जन जन तक पहुँचाने का प्रयास है। विश्वविद्यालय में यह छह दिन के कार्यक्रम के सफल आयोजन डीन, लिबरल आर्ट्स डा. मीनाक्षी वर्मा, भूपनेश कुमार, शिवम् गुप्ता एवं सुबेनॉय एवं टीम के द्वारा किया गया।

Related Posts

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *