नगर आयुक्त के निर्देश पर रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण, अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

 

हरिद्वार, 26 सितंबर 2026। नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम हरिद्वार की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के समस्त सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण उप नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार श्री दीपक गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक श्री आकाश कुमार सहित नगर निगम की टीम मौके पर उपस्थित रही।

निरीक्षण के दौरान सीसीआर भवन के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालय में अव्यवस्था पाई गई। मौके पर यह भी पाया गया कि शौचालय संचालक द्वारा मूत्रालय के उपयोग के लिए यात्रियों से शुल्क लिया जा रहा था। इस पर नगर निगम टीम द्वारा यात्रियों से लिया गया शुल्क उन्हें वापस करवाया गया तथा संबंधित शौचालय को तत्काल ताला बंद कर सील कर दिया गया।

नगर निगम टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित संचालकों एवं कर्मचारियों को शौचालयों में नियमित एवं बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।  

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शौचालयों में निर्धारित शुल्क एवं सुविधाओं के संबंध में यात्रियों से किसी भी प्रकार की अनियमित वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी। सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता, रखरखाव एवं यात्रियों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में फ्रैशर पार्टी ‘प्रारम्भ-2026‘ का आयोजन

दिनांक. 26.09.2026 हरिद्वार एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में एक भव्य फ्रेशर पार्टी ‘प्रारम्भ-2026‘ का आयोजन ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा किया गया जिसमें संस्थान के नव प्रवेशी छात्रों का गर्मजोशी से…

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या

  *हरिद्वार*: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज जनपद हरिद्वार स्थित चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। उन्होंने जनपद हरिद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *