कनखल पुलिस ने शातिर चैन स्नैचर को छीनी गई सोने की चैन, तमंचा व कारतूस सहित दबोचा

हरिद्वार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कनखल पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर स्नैचर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में छीनी गई सोने की चैन, 315 बोर का तमंचा मय जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

दिनांक 20.09.2026 को महिला निवासी गणपतिधाम फेस-3, जमालपुर, हरिद्वार अपने घरेलू कार्य से हरिद्वार गई थीं। वापस घर लौटते समय आईटीआई जगजीतपुर, लक्सर रोड के पास एक बाइक सवार व्यक्ति ने उन्हें स्कूटी रोकने का इशारा किया।

महिला द्वारा स्कूटी नहीं रोकने पर आरोपी ने स्कूटी में लात मारकर उन्हें गिरा दिया और उनके गले से सोने की चैन छीनकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान स्कूटी से गिरने के कारण वादिया की 03 वर्षीय पुत्री के सिर में चोटें आईं, जिसके उपचार में परिवार व्यस्त रहा। इसके बाद वादिया द्वारा थाना कनखल में तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 367/26 अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जानकारी जुटाई गई।

दिनांक 25.09.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आईटीआई जगजीतपुर के पास महिला से चैन छीनने की घटना में शामिल बाइक सवार व्यक्ति जमालपुर-जियापोता रोड की ओर आने वाला है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर वह सकपका गया तथा मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और बंद हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा वादिया से छीनी गई सोने की चैन बरामद हुई।

हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र बीरबल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना मंडावर, तहसील एवं जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा वर्ष 2022 में कनखल एवं रानीपुर क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटनाओं में जेल जाना भी बताया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई गई है।

घटना के त्वरित अनावरण में उपनिरीक्षक देवेन्द्र पाल, कांस्टेबल दिगपाल एवं कांस्टेबल बीरेन्द्र की विशेष भूमिका रही, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक अमल में लाई जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
कुलदीप कुमार पुत्र बीरबल निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना मंडावर, तहसील एवं जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश

*बरामदगी*
1. मु0अ0सं0 367/26 से संबंधित सोने की चैन
2. 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस
3. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 244/22, धारा 356/379/411 भादवि, थाना कनखल
2. मु0अ0सं0 245/26, धारा 41/102/411 भादवि, थाना कनखल
3. मु0अ0सं0 376/22, धारा 356/379/411 भादवि, कोतवाली रानीपुर
4. मु0अ0सं0 430/22, धारा 392/411 भादवि, कोतवाली ज्वालापुर
5. मु0अ0सं0 367/26, धारा 309(6)/317 BNS, कोतवाली कनखल

*पुलिस टीम*
1. देवेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल
2. व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी चौकी जगजीतपुर
4. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह
5. अ0उ0नि0 ललित मोहन
6. हे0का0 जसबीर चौहान
7. का0 दिगपाल भण्डारी
8. का0 बीरेन्द्र चौहान
9. का0 प्रलव चौहान
10. का0 सुनील चौहान

Related Posts

बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड के ब्लाइंड मर्डर केस का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

हरिद्वार   दिनांक 14.09.2026 को पतंजली रोड देव धर्म कांटा शान्तरशाह के पास हैप्पी उम्र- 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई कपिल…

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्राहर

मंगलौर हरिद्वार   जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *