दिनांक 23.11.2026

भार सरकार द्वारा आयोजित जा रही देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना 2027 के अन्तर्गत एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स्, हरिद्वार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने स्व-जनगणना 2027 के अन्तर्गत डिजिटल अभियान हेतु सहभागिता की अपील की। उन्होंने उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनगणना किसी भी देश की सामाजिक, आथर््िाक, और जनसांख्यिकी स्थिति को समझने का महत्वपूर्ण आधार है। इस प्रकार का उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे अपने और अपने परिवार की सदस्यों का विवरण स्वंय ऑनलाईन दर्ज करने के लिए सशक्त बनाना हैं। इस से सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और आधारभूत सुविधाओं से जुडी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्व-जनगणना देश की सभी नागरिकों को स्वंय की जानकारी दर्ज करने का अवसर प्रदान करती है। इसलिए सभी इस प्रक्रिया में सहभागी बनकर अपनी सहभागिता दर्ज करें। क्योंकि यह देश को एक सटीक और विश्वसनीय आंकडे प्रदान करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और छात्रों ने इसमें जुडी विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *