रोको-टोको अभियान से स्वच्छता की नई पहल, घर-घर पहुंचा नगर निगम

 

हरिद्वार।
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने “रोको-टोको अभियान” की शुरुआत की है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत नगर निगम की टीम घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है।  

इसी क्रम में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सैनिटेशन सेल प्रभारी संजय शर्मा आर्यनगर वार्ड में पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय पार्षद सपना शर्मा के साथ मिलकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए दो डस्टबिन के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान उन लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया गया जो घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले पर्यावरण मित्र को समय पर कचरा नहीं देते हैं। ऐसे नागरिकों को गुलाब का फूल देकर जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं, नियमित रूप से नियमों का पालन करने वाले लोगों को भी सराहा गया।

उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कई बार नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना भी लगाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए “रोको-टोको अभियान” शुरू किया गया है, ताकि लोगों को सीधे संवाद के माध्यम से जागरूक किया जा सके।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गीला कचरा हरे डस्टबिन और सूखा कचरा नीले डस्टबिन में रखें। साथ ही डायपर जैसे जैविक कचरे को अलग थैले में डालकर ही पर्यावरण मित्र को सौंपें।

नगर निगम द्वारा शहर के कई कूड़ा स्थलों को सेल्फी प्वाइंट में परिवर्तित किया गया है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि बिना जनसहयोग के स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त करना संभव नहीं है।

नगर निगम ने “स्वच्छता सर्वेक्षण 2026” में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी नागरिकों से बढ़-चढ़कर फीडबैक देने की अपील की है। यह अभियान शहर के सभी 60 वार्डों में लगातार चलाया जा रहा है।

Related Posts

करीब 194 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश

  *हरिद्वार, 22 मई 2026* कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार में हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला एवं उत्तर हर की पैड़ी क्षेत्र…

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत BLO, सुपरवाइजर एवं BLA को दिया गया प्रशिक्षण

  हरिद्वार 22 मई 2026 जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *