झबरेड़ा के हरजोली झोझा में राज्य मंत्री ने किया सड़क का उदघाटन

 

*हरिद्वार 09 फरवरी 2026*

विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा के अकबरपुर झोझा गांव में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस सड़क के निर्माण से जहाँ ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी वहीं अरबी मदरसे की छात्र छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा। इस इंटरलौकिंग सड़क का उदघाटन करने से पहले राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का सैंकड़ो ग्रामीणों द्वारा पगड़ी और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहर से लेकर गांव गांव के विकास को लेकर बेहद गंभीर है गौरतलब है कि पिछले दिनों कीचड़ होने के चलते अरबी मदरसे में जाने वाले बच्चों को इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा आज लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क का राज्य मंत्री देशराज कर्ण वाल द्वारा सड़क का उद्घाटन कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह था। इस मौके पर कारी मेहताब कारी मुराद भूट्टू प्रधान इकराम प्रधान,तालिब,जमशेद, रहमान, जाबिर राशन डीलर,हाजी जमशेद,हाजी रियासत,डॉक्टर गयूर आदि सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाना किसी पुण्य से कम नहीं है

कुंभ-2027: तैयारियों में तेजी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *