राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का चतुर्थ दिन

24.03..2026

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में चल रहे सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में आज चतुर्थ दिवस में स्वंयसेवियों ने आज ऋषिकेश स्थित एम्स हॉस्पिटल में कीमोथैरेपी मरीज को रक्तदान दिया। स्वंयसेवियों के मार्गदर्शक के रूप में स्वंय एनएसएस जिला समन्वयक डा0 एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। डा0 सिंह द्वारा निर्देशित व आग्रह पर कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव को इस सन्दर्भ में बताया एवं उन्होंने बिना देरी किये शिविर के स्वंयसेवियों को इस सन्दर्भ में निर्देशित किया व इस कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। डा0 एस.पी. सिहं द्वारा कार्यक्रम अधिकारी व स्वंयसेवियों को शुभकॉमनायें प्रेषित की।
एनएसएस शिविर के स्वंयसेवियों ने आज ‘पुलिस की पाठशाला‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य अतिथि श्री शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ हरिद्वार उपस्थित थे। श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में छात्रों को कानून, सुरक्षा एवं अधिकारों में महत्वपूर्ण जानकारी दी, उन्होंने समाज में पुलिस को लेकर गलत धारणा बनी रहती है, उन गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से किया। उन्हांेने कहा कि आपात स्थिति, दुर्घटना हो या कोई अपराध पुलिस हर पल मदद को तैयार रहती है।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने कहा कि ‘पुलिस की पाठशालाः केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि समाज और युवाओं के बीच जागरूकता की कडी है। संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि आज समय साईबर क्राईम, नशा और सोशल मीडिया का गलत उपयोग जैसे खतरों से ‘पुलिस की पाठशाला‘ हमें जागरूक बनाती है और सही दिशा दिखाती है। कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने कहा कि अगर हम सभी नियमों का पालन करें तो हम एक बेहतर समाज का निमार्ण कर सकते है। मंच संचालन शिवानी चिटकारिया ने किया।
इस कार्यक्रम में दीपशिखा बोहरा, ललित जोशी, मनीष शर्मा, वैष्णवी झा, सायना वाधवा, सपना सकलानी, शशांक, रश्मि सक्सेना, डा0 निधी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस जवानों की सेहत का रखा जा रहा ख्याल

हरिद्वार आज दिनांक 26-05-2024 को एसएसपी नवनीत सिंह के प्रयासों से पुलिस कर्मियों की भागदौड़ की दिनचर्या को देखते हुए उनके एवं उनके परिजनों को स्वस्थ रखने हेतु निशुल्क स्वास्थ्य…

शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित

  *हरिद्वार 26 मई 2026* सचिव सामान्य प्रशासन उत्तराखंड राजेंद्र प्रसाद ने आदेश निर्गत करते हुए उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना दिनांक 24 दिसम्बर, 2025…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *