आगामी कावंड यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में बैठक

हरिद्वार 10 जून 2024ः जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी कावंड यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में नगर निगम, जल निगम, जल संस्थान, सिचाईं हरिद्वार, पीडब्लूडी, यूपीसीएल, वन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।
जिलाधिकारी ने कावंड पट्टी का निर्माण कराने, सीवर, लाइटिंग, विभिन्न घाटों की साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय की साफ सफाई आदि पर विशेष ध्यान देने के कहा, उन्होंने सभी विभागों को आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित तरीके से सफल बनाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में नगर आयुक्त वरूण चौधरी, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी मनीष दत्त, परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवेश शासनी, सीओ सदर जूही मनराल, कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला शिक्षाधिकारी के.के गुप्ता, सचिव रेड क्रास नरेश चौधरी, डी पी आर ओ अतुल प्रताप सिंह, डी डी ओ वेद प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, पी.डब्लू.डी सुरेश तोमर, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत एवं जनपद के सभी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां की प्रथम वार्षिक पत्रिका “आरोहण” का विमोचन

हरिद्वार पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार की प्रथम वार्षिक विद्यालय पत्रिका “आरोहण” का गरिमामय वातावरण में विमोचन किया गया। यह पत्रिका विद्यालय की शैक्षणिक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *