प्रबंध निदेशक यू पी सी एल ने राजस्व वसूली तथा परिचालन दक्षता में बढ़ोत्तरी हेतु दिये सख्त निर्देश

दिनांकः 12 दिसम्बर, 2024 देहरादून


प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा खण्डवार राजस्व प्राप्ति की स्थिति तथा परिचालन से सम्बन्धित मुख्य बिन्दुओं जैसे बिलिंग दक्षता, विद्युत हानियों, परिवर्तकों की स्थिति तथा मीटरिंग सम्बन्धित विशयों पर क्षेत्रवार सभी इकाईयों को निम्नवत् निर्देषित किया गयाः-
1. प्रबन्ध निदेषक  द्वारा शीतकाल के दौरान विद्युत आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी रहे हेतु सभी क्षेत्रीय इकाईयों को हाई अलर्ट मोड में कार्य करने हेतु निर्देषित किया गया।
2. प्रबन्ध निदेशक  द्वारा खण्डवार सभी अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र के वितरण परिवर्तकों की दक्षता में बढ़ोत्तरी सुनिष्चित कर उनकी क्षति दर 04 प्रतिषत से कम करना सुनिष्चित करेंगे।
3. प्रबन्ध निदेशक  द्वारा खण्डवार सभी अधिकारियों को राजस्व लक्ष्यों के सापेक्ष षत्प्रतिषत वसूली तथा सभी उपखण्डों में मेगा कैम्प/षिविर लगाने व उसका प्रचार प्रसार किया जाना सुनिष्चित करेंगे।
4. सभी खण्डों में बकाया धनराषि वाले संयोजनों के विरूद्ध नोटिस जारी करने एवं पिछले बकाया की भी वसूली किये जाने हेतु निर्देषित किया गया।
5. अधिक बकाया धनराषि के संयोजन को विच्छेदित किया जाना तथा उपभोक्ताओं को फोन के माध्यम से भी सूचित कर बिल जमा करने हेतु प्रेरित किया जाना सुनिष्चित करेंगे जिससे विद्युत संयोजन विच्छेदन की कार्यवाही ना करनी पड़े।
6. प्रबन्ध निदेषक महोदय द्वारा निर्देषित किया गया कि सभी अधिकारिगण दूर दराजों के इलाकों तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बिलिंग दक्षता में बढ़ोत्तरी हेतु षत्प्रतिषत मीटर रीडिंग पर विषेश जोर दिया जाना सुनिष्चित करेंगे।
7. सभी अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में यदि विद्युत भार बढ़ाने की आवष्यकता हो हेतु सम्मानित उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करेंगे।
8. सभी मुख्य अभियन्ताओं को निर्देषित किया गया कि वह सप्ताह में कम से कम दो बार अपने अधीनस्थ अवर अभियन्ता तक के अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचालन सम्बन्धित बिन्दुओं पर नित्य प्रतिदिन अनुश्रवण करेंगे।

Related Posts

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से

  *हरिद्वार 25 मई 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *