प्रबंध निदेशक तथा अधिशासी निदेशक मानव संसाधन का कोटि-कोटि धन्यवाद किया गया।

आज दिनांक 5 जून 2025 को उत्तरांचल पावर इंजीनियर संगठन ने यूपीसीएल प्रबन्धन द्वारा हाई कोर्ट के पारित आदेश एवं शासन द्वारा गठित समिति की अनुशंसा के अनुसार जो ज्येष्ठता सूची दिनांक 4 जून 2025 को जारी की गई है उसका प्रशंसा एवं पुरजोर समर्थन किया गया तथा प्रबंध निदेशक महोदय तथा अधिशासी निदेशक मानव संसाधन महोदय का कोटि-कोटि धन्यवाद किया गया।

इस संबंध में उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा यह अवगत कराया गया कि लंबे समय से न्याय के लिए जूझ रहे सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं के साथ अंततः न्याय हुआ तथा सत्य की विजय हुई।
लगभग 10 वर्ष से पदोन्नति की राह देख रहे सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं की पदोन्नति का मार्ग इस अंतिम ज्येष्ठता सूची से प्रशस्त हुआ है। एसोसिएशन ने अवगत कराया की इस सूची का अवधारण नियम अनुसार रोटा कोटा के सिद्धांत के अनुसार से किया गया है जो पूर्णता सही है

एसोसिएशन द्वारा यह भी अवगत कराया कि प्रबंधन से भी यह अनुरोध किया है की इस प्रकरण पर डीपीसी की कार्रवाई पूर्ण कर ली जाए इस ऐतिहासिक अवसर पर इंजीनियर राहुल चनाना द्वारा यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय मुख्य सचिव महोदय एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा महोदय को भी हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया है।
एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने एक जुट हो कर ख़ुशी व्यक्त की एवं प्रबंध निदेशक एवं अधिशासी निदेशक को इस वरिष्ठता सूची जारी करने पर प्रशंसा एवं सराहना की।आज के धन्यवाद ज्ञापित कार्यक्रम में आ० अध्यक्ष महोदय, आ० महासचिव महोदय सहित वरिष्ठ सदस्य ई० कार्तिकेय दूबे सर, ई० अनिल मिश्रा सर, ई० विवेक राजपूत सर, ई० सौरभ पाण्डेय सर, ई० आशुतोष कटारिया सर, ई० ब्रजेश सर, ई० रेखा डंगवाल मैम, ई० बबीता कोहली मैम, ई० मनीष इंग्ले सर, ई० अरविंद कुमार सर, ई० रचित फर्तियाल, ई० राजकुमार सिंह, ई० मुकेश कुमार, ई० हिमांशु बडोनी, ई० अभिनव रावत सहित अन्य पावर इन्जीनियर उपस्थित रहे।

 

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *