महाराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट महाभारत सर्किट पर हुई चर्चा

देहरादून-दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से भेंट कर महाभारत सर्किट से पर विस्तृत चर्चा की।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शिष्टाचार भेंट कर उनसे कहा कि उत्तराखंड में महाभारत काल से जुड़े कई ऐतिहासिक और पौराणिक स्थान हैं। यहीं से पांडव स्वर्ग रोहण को भी गए थे। इसलिए हम प्रदेश में महाभारत सर्किट को विकसित करने पर कार्य कर रहे हैं। इससे निश्चित रूप से पर्यटकों को महाभारत काल के इतिहास, संस्कृति और पौराणिक कथाओं को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि महाभारत सर्किट के तहत कुरूक्षेत्र को उत्तराखंड के उन स्थानों से जोड़ना चाहिए जहां-जहां पाण्डवों ने प्रवास किया।

Related Posts

प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने की कड़ी कार्यवाही-तत्काल प्रभाव से अवर अभियन्ता निलम्बित

  दिनांकः 17 अगस्त, 2026 दिनांक 16 अगस्त, 2026 की शाम को खदरी ग्रामसभा में तेज वर्षा के बीच टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला…

कुंभ से पहले बदल रही हरिद्वार की तस्वीर, निर्माण कार्यों में तेजी के मेलाधिकारी ने दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 17 अगस्त 2026* आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार के प्रमुख मार्गों, पुलों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *