ज्वालापुर पुलिस ने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया

 ज्वालापुर हरिद्वार 

आज दिनांक 02.12.2025 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एक व्यापक अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत कटहरा बाजार, जामा मस्जिद, सर्राफा बाजार, घास मंडी, कस्साबान सहित आसपास के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को अतिक्रमण न करने एवं यातायात सुचारू रखने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान बाज़ार क्षेत्र में लगे अवैध रेहड़ी-ठेलों, तथा दुकानों के सामने किए गए अनधिकृत अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी गई कि यदि पुनः अतिक्रमण किया गया, तो उनके विरुद्ध कठोर चालान एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफल समापन

हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *