विष्णुलोक कॉलोनी व सलेमपुर महदूद में रानीपुर पुलिस का सघन सत्यापन अभियान

रानीपुर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार को बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, कबाड़ियों, होटल/ढाबों में कार्यरत व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है तथा आमजन को सत्यापन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 11.01.2026 रविवार को घने कोहरे एवं धुंध के बावजूद रानीपुर पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर महदूद एवं विष्णुलोक कॉलोनी में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, ठेली/फड़ वालों, कबाड़ियों, होटल/ढाबों में कार्यरत व्यक्तियों एवं बिना सत्यापन घूम रहे संदिग्धों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा मौके पर कुल 35 किरायेदारों का सत्यापन कराया गया। साथ ही बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर एवं बाहरी व्यक्तियों को रखने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 01 मकान मालिक का ₹5000/- का नगद चालान किया गया तथा 05 मकान मालिकों के विरुद्ध ₹50,000/- के कोर्ट चालान किए गए।

रानीपुर पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने हेतु निर्देशित एवं जागरूक किया गया। साथ ही होटल/ढाबों में कार्यरत सभी व्यक्तियों को भी अपना सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

*विवरण*
1. कुल 01 नगद चालान ₹5,000/-
2. कुल 05 कोर्ट चालान ₹50,000/-

*पुलिस टीम*
1. शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2. उप निरीक्षक विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लांट, कोतवाली रानीपुर
3. अपर उप निरीक्षक मोहन सिंह रावत
4. कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मचारीगण

Related Posts

डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार आज जिलाधिकारी/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं…

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *