नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में

हरिद्वार  नगर आयुक्त  नगर निगम हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया के सहयोग से नगर निगम हरिद्वार में शिकायत प्रबंधन विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतों के प्रकार, काटने अथवा रेबीज की शिकायत प्राप्त होने पर नगर निगम एवं समुदाय द्वारा किए जाने वाले आवश्यक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समुदाय में आवारा कुत्तों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं मानवीय व्यवहार अपनाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में डॉ. गंभीर सिंह तलियान, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अशोक कुमार, उप वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी, श्री श्रीकांत, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर, पर्यावरण पर्यवेक्षक, डॉ. नीरज, डॉ. बिन्नी पनौली, सुचिता रावत एवं पूजा भट्ट ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर शिकायत प्रबंधन एवं जनजागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Related Posts

एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा ई-रिक्शाओं की औचक जांच, ओवरचार्जिंग एवं ओवरलोडिंग पर तीन ई-रिक्शा सीज

  *हरिद्वार, 10 जून 2026* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की…

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *