शासन द्वारा जारी की गई थी स्थानान्तरण सूची, हरिद्वार से विदा हुए 02 सीओ और 02 निरीक्षक

हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में जनपद हरिद्वार में तैनात सीओ बहादुर सिंह चौहान, सीओ राकेश रावत, निरीक्षक जितेंद्र जोशी व निरीक्षक विकास पुंडीर को एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा कार्यमुक्त किया गया।

इस अवसर पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में ऑफिसर्स को विदा करने के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री प्रमेन्द्र डोबाल ने स्थानान्तरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई देते हुए फूल माला पहनाकर स्थानान्तरण अपनी शुभकामनाएं दी।

विदाई कार्यक्रम में मौजूद सिटी व देहात क्षेत्र के पुलिस ऑफिसर्स ने इस दौरान आपस में बिताए गए यादगार पलों को आपस में साझा करते हुए अपने अनुभव को साझा किया। इस दौरान दिए गए संबोधन में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सदर जितेंद्र मैहरा, सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर, सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल एवं अन्य अधिकारी गण द्वारा विदा हो रहे अधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आशा जताई कि निकट भविष्य में भी यूं ही साथ काम करने का मौका मिलता रहेगा।

स्थानान्तरण में गए अधिकारियों का विवरण निम्नवत है-

CO बहरादुर सिंह चौहान- 40BN हरिद्वार
क्षेत्राधिकारी राकेश रावत – I.R.B.2
निरीक्षक जितेन्द्र जोशी – देहरादून
निरीक्षक विकाश पुड़ीर – रुद्रप्रयाग
निरीक्षक अखिलेश -हरिद्वार से पीटीसी नरेन्द्रनगर
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर/ पुलिस अधीक्षक देहात/ पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात/ समस्त क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक मंगलौर/ भगवानपुर/ रानीपुर/ ज्वालापुर / थानाध्यक्ष श्यामपुर/ सिड़कुल /बहादराबाद /प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहेl

Related Posts

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफल समापन

हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *