अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने दी नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी

 

 हरिद्वार समाचार-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि राज्य की बागडोर युवा मुख्यमंत्री के हाथों में आने से विकास योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संतों का बेहद सम्मान करते हैं। संतों के आशीर्वाद के फलस्वरूप ही उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। उनके नेतृत्व में राज्य का समग्र विकास होगा। जल्द ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के संतों का एक प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करेगा। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महाण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्पकर सिंह धामी की लोकप्रियता व प्रशासनिक क्षमता का लाभ उत्तराखण्ड की जनता को मिलेगा। कोरोना काल में संकट का सामना कर रहे राज्य के पर्यटन उद्योग की समस्याओं का समाधान होगा। राज्य के आर्थिक विकास मे तेजी आएगी। आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानन्द गिरी महाराज ने कहा कि संतों का सम्मान करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सफल मुख्यमंत्री सिद्ध होंगे। राजसत्ता व धर्मसत्ता के समन्वय से राज्य के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आशा है कि मुख्यमंत्री अपने प्रशासनिक कौशल का परिचय देते हुए देश दुनिया की आस्था की केंद्र चारधाम यात्रा को शीघ्र शुरू कराएंगे। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जल्द ही राज्य के नए मुखिया विकास योजनाओं को तेजी से लागू कर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगे। संत समाज के आशीर्वाद से उनके नेतृत्व में एक भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य, श्रीमहंत राजेंद्रदास, श्रीमहंत धर्मदास, श्रीमहंत गौरीशंकर दास, श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, महामण्डलेश्वर स्वामी राजेंद्रानंद, मुखिया महंत भगतराम, महंत रविन्द्रपुरी, म.म.स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, महंत जसविन्दर सिंह, महंत देवेंद्र सिंह, महंत निर्मल दास, महंत रघुवीर दास, महंत विष्णु दास, स्वामी रघुवन, स्वामी आशुतोष पुरी, दिगंबर बलवीर पुरी, महंत प्रेमदास, महंत विष्णुदास, महंत गोविन्द दास, महंत प्रहलाद दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद आदि संतों ने भी नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Posts

हरिद्वार में बिना वैध अभिकर्ता अनुज्ञप्ति के संचालित ट्रैवल एजेंसियों एवं बुकिंग कार्यालयों के विरुद्ध परिवहन विभाग की सघन कार्यवाही

  *हरिद्वार 29 जून 2026* संभागीय प्रबंधन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में यात्रियों के हितों की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा…

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व ‘हरेला’ पर हरिद्वार जनपद में वृहद स्तर पर चलेगा पौधारोपण अभियान

  *हरिद्वार, 29 जून 2026* उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर आगामी 16 जुलाई 2026 को हरिद्वार जनपद में व्यापक जनभागीदारी के साथ वृहद पौधारोपण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *