60 वर्ष से अधिक के 30 वरिष्ठ नागरिकों का एक दल जिसमें 19 महिलाएं व 10 पुरूषों द्वारा निःशुल्क यात्रा हेतु रीठा-मीठा साहिब गुरुद्धारा की 04 (चार) दिवसीय यात्रा के लिए प्रस्थान किया गया

देहरादून– जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद देहरादून के पर्यटन विभाग द्वारा दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत 60 वर्ष से अधिक के 30 वरिष्ठ नागरिकों का एक दल जिसमें 19 महिलाएं व 10 पुरूषों द्वारा निःशुल्क यात्रा हेतु रीठा-मीठा साहिब गुरुद्धारा की 04 (चार) दिवसीय यात्रा के लिए आज 16 मार्च को प्रस्थान किया गया जिसका शुभ्भारम्भ पर्यटन विभाग की अपर निदेशक, श्रीमती पूनम चन्द द्वारा बस को हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
अपर निदेशक पर्यटन विभाग श्रीमती पूनम चन्द ने अवगत कराया गया कि अन्य स्थानों की यात्रा हेतु भी वरिष्ठ नागरिक उत्तराखण्ड के समस्त कार्यालय से सम्पर्क कर यात्रा कर सकते है रीठा-मीठा साहिब नानकमत्ता के अतिरिक्त) कलीयर शरीफ (हरिद्वार) ताडकेश्वर (पौडी) कालीमठ (रूद्रप्रयाग) जागेश्वर अल्मोडा गैराड गोलू (बागेश्वर) बैजनाथ बागेश्वर गंगोलीहाट (पिथौरागढ) महासू देवता हनोल (देहरादून) कालिका (पीडी) ज्याल्पा देवी (पौडी) की निःशुल्क यात्रा की जा सकती है।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी, जिला पर्यटन कार्यालय, देहरादून एवं स्वागती श्रीमती सीमा शर्मा, कुमांऊ मण्डल विकास निगम के हीरा लाल मेहरा व पर्यटन विभाग का स्टॉफ एवं गढवाल मण्डल विकास निगम लि0 के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *