कीमती सामान से भरा सुटकेस लौटाकर पुलिस ने जीता दिल

रुडकी. हरिद्वार

दिनांक 23.03.2023 को शास्त्रीनगर रुड़की निवासी हर्षपति कोटनाला ने कोतवाली रुड़की में शिकायत देकर बताया कि वह सुबह अपने घर से परिजनों के साथ ई-रिक्शा मे बैठकर रुड़की रोड़बेज बस अडडा आए और वहां से बस में बैठकर हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचने पर उन्हे पता चला की उनका सुटकेस जिसमें नगदी व कीमती सामान रखा हुआ था, ई-रिक्शा में ही छूट गया।

ई-रिक्शा का नम्बर एवं चालक के नाम की जानकारी न होने के कारण सुटकेस खोजने में आ रही तमाम मुश्किलों के बावजूद पुलिस टीम ने कोशिश जारी रखते हुए मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चैक करने पर ई-रिक्शा के नम्बर तथा तत्पश्चात स्थानीय ई-रिक्शा चालकों से जानकारी करने पर उक्त ई-रिक्शा में चालक समय सिह पुत्र सुक्कड निवासी पनियाला गंगनहर का होना पाया गया।

ई-रिक्शा चालक की तलाश कर सम्पर्क करने पर पता चला कि वाहन में छूटा हुआ सूटकेस चालक द्वारा सम्भाल कर परिचित के यहां रख दिया था। चेतक पर नियुक्त कर्मचारी गण ने उक्त सूटकेस बरामद पीडित हर्षपति कोटनाला के परिजनों के सुपुर्द किया गया। सूटकेस एवं सूटकेस में रखा सारा सामान सकुशल वापस मिलने पर पीडित परिजनों द्वारा पुलिस की प्रशंसा करते हुए हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

*पुलिस टीम-*
1- कानि0 824 जगवीर सिह
2- कानि0 10 राजेन्द्र सिह

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *