7 व 8 मार्च को होलिका दहन एवं फाग के अवसर पर जिले के अधिकारी मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे जिलाधिकारी

हरिद्वार : जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय ने अवगत कराया है कि दिनांक 07 मार्च, 2023 को होलिका दहन एवं दिनांक 08 मार्च, 2023 को फाग का पर्व मनाया जायेगा। जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत इन पर्वो पर शान्ति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की मुख्यालय पर उपस्थिति नितान्त आवश्यक है ।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि जनपद हरिद्वार के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी / विभागाध्यक्ष दिनांक 07 मार्च, 2023 को होलिका दहन एवं दिनांक 08 मार्च, 2023 को फाग पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति निरन्तर बनाये रखेंगे तथा यदि अपरिहार्य कारणों से किसी अधिकारी / विभागाध्यक्ष का मुख्यालय छोड़ा जाना अनिवार्य है, तो उनकी पूर्वानुमति के उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ा जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।
श्री विनय शंकर पांडेय ने कहा है कि इन आदेशों की अवहेलना किये जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये

Related Posts

नगर आयुक्त ने किया नाला सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, वर्षाकाल से पूर्व व्यापक सफाई के दिए निर्देश

  हरिद्वार, 31 मई 2026। वर्षाकाल की तैयारियों के दृष्टिगत नगर निगम हरिद्वार द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित नाला सफाई अभियान के अंतर्गत आज नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस)…

भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर – चतुर्थ दिवस

हरिद्वार पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुण्डाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार में आयोजित भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन ज्ञान, संस्कृति एवं स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण वातावरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *