अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में आज ‘अंतरराष्ट्र्ीय मातृभाषा दिवस‘ पर संस्थान के ‘साहित्यिक क्लब‘ के तत्वाधान मंे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी थीम ‘आंचलिक संस्कृति‘ रखी गयी।
एमकॉम के छात्र प्रभाकर उनियाल ने इस दिवस पर अपने विचार रखे, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर छात्रा इशिका व सृष्टि ने हरियाणवी लोक नृत्य, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की प्रकृति व बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा अंजली व प्रियांजली ने गढवाली लोक नृत्य, बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्र निधी वालिया ने पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। तनीक्षा, गरीमा, उदित श्रीवास्तव, जोया, जाहन्वी, स्नेहा व काजल ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये। शिक्षिका श्रीमती सुनीति त्यागी ने इस दिन को मनाये जाने का उद्देश्य एवं विश्वभर में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता पर प्रकाश डाला साथ ही छात्रों को विभिन्न मातृभाषाओं का सम्मान करने के लिये प्रेरित किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का निर्देशन श्रीमती सुनीति त्यागी व मेहुल ने किया। मंच संचालन छात्र तरूण वोरा एवं पुकार गहलोत ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा0 तृप्ति अग्रवाल, डा0 शिवानी, रितु मोदी, नेहा टॉक, स्वप्निल शर्मा, गौरव, नुपुर, विशाखा आदि शामिल रहे।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा एवं उपभोक्ता जागरूकता के लिए यूपीसीएल सतर्क पी.सी. ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल”

  दिनांकः 10 जुलाई, 2026 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा एल-नीनो परिस्थितियों के कारण सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में केन्द्रीय…

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका

  *हरिद्वार, 10 जुलाई 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *