नव सृजित नगर पंचायत वार्डों के परिसीमन के सम्बन्ध में आपत्तियों की सुनवाई हुई।

हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में नव सृजित नगर पंचायत पाडली गुर्जर, ईमली खेड़ा, ढण्ढेरा, सुल्तानपुर आदमपुर, एवं रामपुर वार्डों के परिसीमन के सम्बन्ध में आपत्तियों की सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान श्री मोमीन अंसारी, श्री रविन्द्र कुमार, श्री दौलत राम, श्री गोपाल, श्री वैभव, श्री सुशील, श्री बिट्टू, श्री शुभम चैहान, श्री विपिन सिंह, श्री प्रदीप, श्री जितेन्द्र चैहान आदि ने परिसीमन के सम्बन्ध में अपना-अपना पक्ष रखा।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अभिनव शाह, एमएनए रूड़की श्री विजय नाथ शुक्ल, ईओ रामपुर, ईओ नगरपालिका ढण्ढेरा, ईओ सुल्तानपुर आदमपुर आदि उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *