राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शपथ ली

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ-’’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’’,दिलायी। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव का विषय-’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ रखा गया है।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने इस मौके पर पहली बार मतदाता बने-शुगन, सानिया, समरीन, मयंक पाल, हर्षित पाल, दीपांशु, संगीता जोशी, लवलीन, गर्व, आकाश पाल आदि को मतदाता कार्डों का वितरण करते हुये बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये सभी से अपील की कि वे सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुये लोकतांत्रिक परम्पराओं को सशक्त व मजबूत बनायेंगे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज जनपद के समस्त विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों एवं कार्यालयों में अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भी शपथ ली गयी तथा जनपद के स्कूलों/शिक्षण संस्थाओं में चित्रकारी, निबन्ध प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी0एल0 शाह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी श्री बृजेश तिवारी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सहित कलक्ट्रेट के समस्त कार्मिक उपस्थित थे।

Related Posts

हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना

  *हरिद्वार, 23 जून 2026* आगामी हरिद्वार कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए उत्तराखंड सरकार बड़े पैमाने पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में…

शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर को किया गया सम्मानित

हरिद्वार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार द्वारा प्रदत निर्देश के क्रम में अभी तक विभिन्न विधानसभाओं में तहसील स्तर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *