जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा बैठक

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय रोशनाबाद में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति-स्थापित ट्यूबवेल को विद्युत कनेक्शन दिया जाना, पाइप लाइन बिछाने के लिये की गयी रोड कटिंग के मामलों का निस्तारण तथा कार्य करने में कोई व्यावहारिक परेशानी तो नहीं आ रही है, के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा र्की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रोडमैप तैयार कर लिया गया है, कार्य में काफी प्रगति है तथा हम लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर निरन्तर अग्रसर हैं।
बैठक में जिलाधिकारी का ध्यान जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों ने इस ओर भी आकृष्ट किया कि नव-निर्वाचित प्रधानों को योजना के सम्बन्ध में उतनी जानकारी न हो के कारण थोड़ी दिक्कत आ रही है। इस पर जिलाधिकारी ने तुरन्त दूरभाष के माध्यम से डीपीआरओ को निर्देश दिये कि वे ग्राम प्रधानों को योजना की जानकारी देने के साथ ही आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुये हर सम्भव सहयोग देना सुनिश्चित करें ताकि जल जीवन मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे निर्धारित समय में लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान श्री मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता जल निगम श्री राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल निगम(अमृत योजना) श्री सी0पी0 गंगवार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां की प्रथम वार्षिक पत्रिका “आरोहण” का विमोचन

हरिद्वार पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार की प्रथम वार्षिक विद्यालय पत्रिका “आरोहण” का गरिमामय वातावरण में विमोचन किया गया। यह पत्रिका विद्यालय की शैक्षणिक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *