जिलाधिकारी ने बिड़ला पुल से वाल्मीकि चौक तक का रोड चौड़ीकरण की दृष्टि से किया निरीक्षण

हरीद्वार
जिलाधिकारी ने बिड़ला पुल से वाल्मीकि चौक तक का रोड चौड़ीकरण की दृष्टि से किया निरीक्षण
बिडला पुल से लेकर वाल्मीकि चौक तक के रोड चौड़ीकरण की डिजायन तैयार करने के दिये निर्देश
बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित हो रहे पार्कों का निर्माण एक सप्ताह के भीतर करने के दिये निर्देश
दिनांक 10 मार्च,2023
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को बिड़ला पुल से वाल्मीकि चौक तक का रोड चौड़ीकरण की दृष्टि से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सभी पहलुओं पर विचार करते हुए बिडला पुल से लेकर वाल्मीकि चौक तक के रोड चौड़ीकरण की डिजायन तैयार करना सुनिश्चित करें ।
श्री विनय शंकर पांडेय ने पूर्व में दिये निर्देश के क्रम में बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित हो रहे पार्कों का भी जायजा लिया तथा बताया कि इनका निर्माण एक सप्ताह में हो जायेगा।
जिलाधिकारी नेे कहा कि हरिद्वार विश्व में धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी के रूप में जाना जाता है तथा यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में श्रद्धालु हरिद्वार से अपने मस्तिष्क में अच्छी छवि लेकर जायें, यही हमारा निरन्तर प्रयास है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, हार्टीकल्चर आफिसर एचआरडीए श्री ए0आर0 जोशी, ए0ई0 एचआरडीए श्री पंकज पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *