जनपद में विकासखंड स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

देहरादून दिनांक 17 जुलाई 2023, हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में विकासखंड स्तर, ग्राम पंचायत स्तर एवं विभागों के कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में जनपद मुख्यालय स्तर पर रेंजर्सग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान एवं मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में वृद्धस्तर पर हरेला कार्यक्रम मनाया जा रहा है तथा 1 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने रोपित किए गए पौधों के संरक्षण हेतु वन विभाग,कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया ।
इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून ने कहां की हरेला त्यौहार देश ही नहीं विश्व को प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा उनका संवर्धन संरक्षण करें और देखभाल करें ताकि आने वाली पीढ़ी को हम शुद्ध वातावरण दे सकें ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन , जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह, आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ दीपशिखा रावत सहित विभागों जनपद स्तरीय के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *