ब्रह्मराष्ट्र एकम परिवार का राष्ट्रीय अधिवेशन 12 फरवरी से हरिद्वार में-संतोष कश्यप

हरिद्वार, 17 जनवरी– भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु ब्रह्मराष्ट्र एकम परिवार की और से हरिद्वार में द्वितीय राष्ट्रीय सनातन अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टोरेंट में अधिवेशन के संबंध में जानकारी देते हुए ब्रह्मराष्ट्र एकम परिवार के सेवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष कश्यप ने बताया कि भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अत्यूतानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य में 12 फरवरी को हरिपुर कलां स्थित अद्भुत मंदिर में आयोजित किए जा रहे अधिवेशन का उद्देश्य शिक्षा में उन्नयन, युवाओं में नशे के प्रति बढ़ते आकर्षण को रोकना, पाश्चात्य संस्कृति के बजाए भारतीय संस्कृति अपनाने के प्रति प्रेरित करना, ब्रिटिश न्यायिक कार्य प्रणाली व्यवस्था को भारतीय संस्कृति के अनुरूप लाना है। अधिवेशन में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई प्रमुख संतों, प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य कार्यालय अधीक्षक अंशुल पाठक ने बताया कि श्रंगेरी मठ वाराणसी कें प्रथम अधिवेशन के बाद भारत को महाशक्ति बनाने हेतु राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समानता को एक सूत्र में बांधकर सनातन धर्म संस्कृति के पूरे विश्व में व्यापक प्रचार प्रसार लिए सभी धर्मावलंबियों को एकजुट कर अखंड भारत सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हरिद्वार में दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। सेवा प्रकोष्ठ के सहसचिव राजू राजभर ने बताया कि अधिवेशन में प्रमुख संत महापुरूषों सहित हजारों लोग भाग लेंगे। भूमा निकेतन आश्रम के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से जो भी मुख्य और विशिष्ट अतिथी आ रहे हैं, उनका स्वागत भूमा निकेतन परिवार की और से किया जाएगा। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिवेशन स्वामी अच्यूतानन्द तीर्थ महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *