मेला अधिकारी दीपक रावत ने आज मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) के पूरे परिसर का निरीक्षण किया।

 हरिद्वार समाचार– मेला अधिकारी  दीपक रावत ने आज मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) के पूरे परिसर का निरीक्षण किया।
 दीपक रावत ने निरीक्षण के दौरान सी0सी0आर0 के चारों तरफ फैले तारों के जाल, जगह-जगह बिल्डिंग की मरम्मत से निकला हुआ सामान, निष्प्रयोज्य सामग्री-नावें आदि के बारे में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।
मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सी0सी0आर0 भवन की चार दीवारी से लगे जो पेड़ हैं, उनके लिये क्यारियां बनाते हुये सुन्दर स्वरूप प्रदान किया जाये, निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाये, जो चारों तरफ तारों का जाल फैला है, उन्हें अण्डरग्राउण्ड किया जाये, ताकि शार्ट सर्किट की संभावना न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह कार्य तीन दिन के भीतर हो जाना चाहिये।
निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, उप मेलाधिकारी  किशन सिंह नेगी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे

Related Posts

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *