वह लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं जिन्हें गुरु जनों का तथा संतों का सानिध्य प्राप्त होता है

हरिद्वार  -श्रवण नाथ नगर स्थित श्री जगतगुरु उदासीन आश्रम में आगरा से पधारे श्री महेश चंद गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीलम गुप्ता ने अपने विवाह की तीस वी वर्षगांठ संत महापुरुषों के पावन सानिध्य में एवं उनके आशीर्वाद की छत्रछाया में मनाई इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्री महंत सुतीक्ष्ण मुनि जी महाराज ने कहा वह लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं जिन्हें गुरु जनों का तथा संतों का सानिध्य प्राप्त होता है धर्म कर्म के कार्य मनुष्य में अच्छे संस्कार तो उत्पन्न करते ही है साथ ही उनकी यश कीर्ति और समृद्धि का भी प्रतीक होते हैं भगवान हरि की उन पर कृपा बरसती है इस अवसर पर बोलते हुए श्री रवि देव वेदांताचार्य महाराज ने कहा श्री महेश चंद गुप्ता को उनके विवाह की 30वीं वर्षगांठ पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद संत महापुरुषों के प्रति भक्तजनों की ऐसी आस्था धर्म संस्कृति और सनातन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करती है इस अवसर पर महंत प्रकाश मुनि महाराज महंत जमनादास महाराज महंत डॉ हरिहरानंद शास्त्री महाराज दिनेश दास महाराज महंत गोविंद दास महाराज श्री नितिन गुप्ता श्री पांडे जी श्याम गिरी महाराज सरवन दास महाराज महंत शुक्र गिरी महाराज रामदास महाराज वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण जी महाराज सहित भारी संख्या में संत महंत भक्तगण उपस्थित थे सभी ने आयोजित भंडारी में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *